एमपी सरकार गिराने की तैयारी, दिग्विजय ने लगाया आरोप

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर विधायकों की खरीद फरोख्त का आरोप लगाया है।
दिग्विजय सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मै बिना तथ्यों के कोई आरोप नहीं लगाता , उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि दोनों में सहमती बन गयी है, एक मुख्यमंत्री और दूसरा उप मुख्यमंत्री बनने के सपने देख रहे हैं, दोनों कांग्रेस विधायको को फोन कर रहे हैं, कांग्रेस के विधायको को 25 से 35 करोड़ का ऑफर किया जा रहा है। 
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह  ने मप्र भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा, कांग्रेस विधायको को 25 करोड़ में खरीदना चाहती है। बीजेपी ,शिवराज और नरोत्तम मिश्रा पर खरीद फरोख्त का आरोप लगाते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह कर्नाटक नहीं है , कांग्रेस के विधायक बिकाऊ नहीं है। उन्होंने कहा कि एमपी में सरकार गिराने की कोशिश में है बीजेपी लेकिन कांग्रेस विधायक एकजुट हैं और भाजपा की कोशिश को कामयाब नहीं होने देंगे।