महिलाओं के लिए अलग शराब दुकानें खोलने के खिलाफ ज्ञापन देगा महिला मोर्चा


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हर जिले में विरोध प्रदर्शन करेंगी मोर्चा कार्यकर्ता


 भोपाल। प्रदेश की कमलनाथ सरकार नई शराब नीति के अंतर्गत प्रदेश में महिलाओं के लिये अलग शराब दुकानें खोल रही हैं। सरकार की इस पहल के विरोध में महिला मोर्चा आगामी 09 मार्च को पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन करेगा और ज्ञापन सौंपेगा।
 महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यालय मंत्री श्रीमती भावना सिंह ने बताया कि महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती लता एलकर ने कमलनाथ सरकार के इस फैसले को महिला विरोधी निरूपित करते हुए इसका कड़ा विरोध करने का निर्णय लिया है। इसी के तहत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 09 मार्च को मोर्चा कार्यकर्ता प्रदेश के प्रत्येक जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करेंगी। इसके अलावा कमलनाथ सरकार के इस निर्णय के विरोध में राज्यपाल महोदय को संबोधित ज्ञापन जिला कलेक्टरों को सौंपे जाएंगे।